रिपोर्ट News10plus एडिटर| अम्बेडकरनगर। जनपद के थाना कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में के युवाओं को झारखंड और इटावा के व्यक्तियों ने जलालपुर के युवाओं को बन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना कोतवाली जलालपुर में संबंधित आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।
इस पूरे प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि फर्जी नियुक्ति पत्र के माध्यम से युवाओं को ठगने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।




