रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकरनगर। जनपद के थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में
12 वर्ष पूर्व विवाहिता नाज़नीन बानो का शव कब्र से निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बिहरोजपुर निवासी सलमान शेख की पत्नी नाज़नीन बानो (निवासी शाहगंज, जनपद जौनपुर) की तीन माह पूर्व मृत्यु हो गई थी।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि नाज़नीन को उसके ससुराल पक्ष ने जहर देकर मार डाला, लेकिन पुलिस ने उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की। निराश परिजनों ने न्यायालय का सहारा लिया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर बुधवार, 16 अक्टूबर 2025 को कब्र खुदवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए निकाला गया।
परिजनों का आरोप – “ज़हर देकर की हत्या, शिकायतें कीं पर कार्रवाई नहीं हुई”
मृतका की बहन ने बताया कि ससुराल वाले अक्सर नाज़नीन को प्रताड़ित करते थे। कई बार शिकायतें भी दर्ज कराई गईं, मगर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बहन का कहना है कि लगातार अत्याचार के बाद ही उसकी हत्या कर जहर दिया गया, ताकि मामला बीमारी का लगे।
पति का पक्ष – “किडनी फेल थी, 12 बार डायलिसिस कराई” वहीं मृतका के पति सलमान शेख का कहना है कि उनकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार थी और उसकी किडनी खराब थी। “उसका इलाज चल रहा था, करीब 12 बार डायलिसिस कराई गई थी।
उसकी बहन किडनी देने को तैयार थी लेकिन बाद में उसने मना कर दिया। इसके बाद मैंने दूसरी जगह ट्रांसप्लांट की तैयारी की थी, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई,” – सलमान शेख ने कहा।
उन्होंने बताया कि पत्नी के इलाज में उन्होंने अपनी सारी जमा पूंजी खर्च कर दी। “मैंने जो कुछ था, सब इलाज में लगा दिया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।”
बीमा क्लेम पर भी उठ रहे सवाल
सूत्रों के अनुसार, मृतका के भाई ने नाज़नीन बानो का भारीभरकम बीमा कराया था, जिसका क्लेम अभी तक नहीं मिला है। उक्त प्रकरण में यह वजह भी हो सकती है। बीमा राशि को लेकर मामला हो सकता बहरहाल क्या कुछ हो सकता है News10plus इसकी पुष्टि नही कर सकता यह जांच का विषय है।
दो बच्चों का सहारा बना पिता
फिलहाल मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिनकी परवरिश अब उसके पति सलमान कर रहे हैं। गांव के लोगों ने भी पुष्टि की कि सलमान ने पत्नी के इलाज के लिए हर संभव प्रयास किया था, लेकिन “कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।”
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी नजर
फिलहाल, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव निकाले जाने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जो मौत के असली कारणों का खुलासा करेगी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे रहे नायब तहसीलदार टांडा अमरिश कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक रघुवंशी, मृतका की बहन और वकील प्रभात मिश्रा, भारी संख्या में पुलिस बल सहित ग्रामीण और मीडिया कर्मी मौजूद रहा।





Heard some buzz about leon89, so I figured I’d check it out. The site is fast and responsive, and they seem to have a good selection of esports. That’s my jam, so I’m gonna give it a go!