Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

जनहित में बड़ी राहत: नेपुरा सकरावल में लगे नए विद्युत पोल, टली दुर्घटना की आशंका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट-News10plus-एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकर नगर। अंतर्गत नगर पालिका परिषद टांडा के वार्ड संख्या–11 सकरावल सभासद जुल्फेकार अहमद उर्फ लल्लू द्वारा क्षेत्र की गंभीर विद्युत समस्या को लेकर समय रहते पहल किए जाने का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

सभासद जुल्फेकार अहमद उर्फ लल्लू ने विद्युत वितरण खण्ड टांडा के अधिशाषी अभियंता मोहित कुमार को अपने लेटर पैड पर दिनांक 09 सितंबर 2025 को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया था कि

मोहल्ला नैपुरा सकरावल में कई घरों के विद्युत कनेक्शन की केबलें पोल से घर तक अत्यधिक दूरी होने के कारण रास्ते में नीचे लटक रही हैं। इससे कभी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।

पत्र के साथ फोटो संलग्न कर सभासद द्वारा जनहित में निम्नलिखित स्थानों पर नए विद्युत पोल लगवाने की आवश्यकता बताई गई थी—अशें आलम हाफिज के मकान के सामने से हयात मोहम्मद कुरैशी के मकान के पास तक

दीनमोहम्मद मार्केट के समीप, नैपुरा खजुरहिया बाबा के पास तक कि अपने लेटर पैड पर लिखित मांग किया था जिसका संज्ञान लेते हुए अधिशाषी अभियंता मोहित कुमार द्वारा तत्काल कार्रवाई कराते हुए संबंधित स्थानों पर नए पोल स्थापित कर लटकी हुई केबलों को ऊपर कराया गया,

मोहित कुमार, एसडीओ विरेंद्र कुमार शुक्ला, जेई कृष्ण कुमार तिवारी, टीजीटू विवेक यादव, लाइनमैन वका़र मेंहदी रिज़वान अहमद, विनय कुमार, प्रदीप कुमार, सहित बिजली विभाग की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए सराहना की है।

हालांकि, यहां से एक बार फिर से यह याद दिलाना जरूरी है कि बीते वर्ष 2025 में लगभग इसी समय News10plus के एडिटर/प्राइम टीवी उत्तर प्रदेश – अम्बेडकर नगर जिला ब्यूरो प्रमुख के नेतृत्व में मोहल्ला अलीमुद्दीनपुर, वार्ड नंबर–11 के क्षेत्रवासियों द्वारा

अधिशाषी अभियंता मोहित कुमार से नए विद्युत पोल तथा केबीसी की मोटी केबल लगाए जाने की मांग की गई थी।जिससे भी यह बताया गया था कि इस क्षेत्र में लगभग एक दर्जन से अधिक ऐसे विद्युत उपभोक्ता हैं, जिनकी निजी केबलें

सड़क पर लगे बिजली विभाग के पोल से लगभग लगभग 100 मीटर 150 मीटर से भी अधिक दूरी तक बिजली उपभोक्ताओं कि केबिले दीवारों, एक-दूसरे की छतों और जमीन के सहारे बिछी हुई हैं। ऐसी स्थिति में किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी है।

विशेष रूप से बरसात के मौसम में, जब यह इलाका नीची आबादी वाला होने के कारण जलभराव से प्रभावित रहता है और यहां पर नाली ना होने के कारण अधिकांश घरों के पानी और बरसात के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से तब खतरा और भी अधिक बढ़ जाता है। इसी कारण यहां पर भी नए विद्युत खंभे स्थापित किए जाने तथा बिजली विभाग की मोटी और

सुरक्षित केबल पोल के साथ लगाए की जाने की अत्यंत आवश्यकता है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से क्षेत्रवासियों को सुरक्षित रखा जा सके। जिस कार्य पर अधिशाषी अभियंता मोहित कुमार को शीघ्र संज्ञान लेने की संख्या आवश्यकता है। क्योंकि बरसात का मौसम भी करीब है।

यह उल्लेख करना भी प्रासंगिक है कि विद्युत वितरण खण्ड टांडा में जब से अधिशाषी अभियंता मोहित कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया है, तब से विभाग की कार्यशैली में उल्लेखनीय सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

उन्होंने जनहित से जुड़ी समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए — चाहे वह बिजली बिल से संबंधित शिकायतें हों, विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसी उपभोक्ता के साथ उत्पीड़न का मामला हो, अथवा कहीं जर्जर विद्युत पोल या लटकते हुए तारों की गंभीर समस्या — सभी मामलों में तत्परता के साथ संज्ञान लेकर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई कराई है।

यही कारण है कि आज क्षेत्र के उपभोक्ताओं के बीच उनके प्रति विशेष आदर और सम्मान की भावना बनी हुई है। सामाजिक संगठनों के साथ-साथ आम नागरिक भी उनके कार्यों की खुले मंच से सराहना कर रहे हैं और उन्हें एक संवेदनशील व जनसेवी अधिकारी के रूप में पहचान मिल रही है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!