रिपोर्ट News10plus एडिटर! अम्बेडकरनगर ! में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में
थाना अलीगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 26/2026, धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डी.पी. एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
थाना अलीगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21.02.2026 को कस्बा उत्तरी, टाण्डा क्षेत्र से अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता, दर्शन गुप्ता पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, निवासी कस्बा उत्तरी, थाना अलीगंज, जनपद अम्बेडकरनगर
पंजीकृत अभियोग का विवरण, मुकदमा अपराध संख्या 26/2026 धारा 80 ( 2 )/85 बीएनएस व 3/4 डी.पी. एक्ट थाना अलीगंज, जनपद अम्बेडकरनगर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम – उपनिरीक्षक हरिकेश बहादुर यादव – थाना अलीगंज कांस्टेबल अमित मौर्य थाना अलीगंज, कांस्टेबल अनुज चौहान थाना अलीगंज
जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आगे भी इसी प्रकार कठोर कदम उठाए जाते रहेंगे।




