Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

होली से पहले प्रशासन सख़्त’ टांडा में डीएम’ एसपी ने किया पैदल मार्च,शरारती तत्वों को कड़ा संदेश!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट – एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद|          अम्बेडकर नगर। आगामी त्योहार होलिका दहन एवं रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद’के टांडा नगर क्षेत्र में शनिवार, 28 फरवरी 2026 को प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त की गई।

इस दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, उपजिलाधिकारी टांडा डॉ. शशिशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह, टांडा तहसीलदार विकलेश कुमार, नायब तहसीलदार आमरीश कुमार सिंह, टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी एवं थाना अलीगंज के प्रभारी अधिकारी एसएचओ अलीगंज भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

अधिकारियों ने नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट अपील की गई कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सख्त शब्दों में कहा कि यदि किसी भी शरारती तत्व द्वारा कानून व्यवस्था भंग करने,

अफ़वाह फैलाने या सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल खराब करने की कोशिश की गई, तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी पर्वों के दौरान यदि किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया गया, तो ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।

इसी क्रम में आज थाना कोतवाली टांडा एवं थाना अलीगंज क्षेत्रांतर्गत में होलिका दहन और जुलूस के मार्गों का डीएम, एसपी एडिशन एसपी, उपजिलाधिकारी डॉ शशिशेखर, तहसीलदार निखलेश कुमार, उपजिलाधिकारी न्यायिक/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद टांडा नीरज कुमार गौतम, 

नायब तहसीलदार आमरीश कुमार सिंह ने स्थानीय पुलिस प्रशासन टांडा कोतवाली और थाना अलीगंज एसएचओ भूपेंद्र कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल के साथ टांडा नगरक्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और आमजन को आश्वस्त किया गया कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!