Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटों में चोरी का हुआ अनावरण”तीन आरोपी गिरफ्तार!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

अम्बेडकरनगर ! जनपद के थाना महरुआ पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 70/2025 धारा

303(2) /317(2)BNS से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तों को 24 घण्टे के अन्दर चोरी किये गये रोटावेटर के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के ऊपर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने इस

कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर आदमपुर तिन्दौली गाँव को जाने वाली रोड के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार पुत्र रामबचन, संदीप पुत्र वंशबहादुर और मुकेश कुमार पुत्र मधुसूदन के रूप में हुई है। तीनों आरोपी ग्राम सेमरी थाना महरूआ जनपद अम्बेडकरनगर के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अदद चोरी किया गया रोटावेटर बरामद किया है। इस कार्रवाई में महरुआ पुलिस

टीम के उपनिरीक्षक प्रभात कुमार, उपनिरीक्षक बब्लू कुमार, हेड कांस्टेबल धीरज कुमार और कांस्टेबल जयप्रकाश मौर्या शामिल थे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

101 thoughts on “अम्बेडकरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटों में चोरी का हुआ अनावरण”तीन आरोपी गिरफ्तार!

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!