रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! थाना अलीगंज पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में मुकदमा अपराध संख्या 265/24 धारा 303(2)/317(2) BNS से सम्बन्धित
तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया है उनके कब्जे से 02 अदद मोटर साइकिल (न0 UP45AU 8771 स्पेलेण्डर प्लस व UP45L 4987 पैसन प्रो) के अलग अलग किये हुये पार्टस बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में दुर्गेश कन्नौजिया पुत्र राजाराम निवासी जियापुर थाना इब्राहिमपुर अम्बेडकरनगर, संदीप मौर्या पुत्र संतराम मौर्या निवासी फत्तुपट्टी थाना अलीगंज, व जंगबहादुर पुत्र राम सुमेर पाण्डेय निवासी कलेशर थाना इब्राहिमपुर शामिल हैं।
अभियुक्त दुर्गेश कन्नौजिया के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें मुकदमा अपराध संख्या 265/24 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना अलीगंज, मुकदमा अपराध संख्या 123/25 धारा 317(2) बीएनएस थाना अलीगंज,और अन्य मामले शामिल हैं।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवीश कुमार, उपनिरीक्षक प्रभात कुमार, हेड कांस्टेबल अरविन्द सरोज, कांस्टेबल अरविन्द यादव, कांस्टेबल तेज बहादुर यादव, और कांस्टेबल बृजेश चौहान शामिल हैं।