Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

20% कम किराए पर शुरू हुई किफायती बस सेवा, अकबरपुर डिपो से मुख्यमंत्री जनता सेवा का शुभारम्भ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद –  सैय्यद – अम्बेडकरनगर|29 दिसंबर 2025 आमजन को सस्ती, सुलभ एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनता सेवा का भव्य शुभारम्भ आज अकबरपुर डिपो में किया गया। इस सेवा का उद्घाटन सदस्य विधान परिषद, माननीय

हरिओम पाण्डेय एवं सदस्य विधान सभा, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद द्वारा संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर किया गया। शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजनअकबरपुर डिपो स्थित बस स्टेशन परिसर में किया गया, जहाँ प्रारम्भिक चरण में पाँच प्रमुख मार्गों पर संचालित होने वाली कुल 05 बसों को रवाना किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्सना बंधु, परिवहन निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री जनता सेवा के अंतर्गत संचालित बसों का किराया साधारण बसों की तुलना में 20 प्रतिशत कम निर्धारित किया गया है। इस पहल से आम नागरिकों,

श्रमिकों, विद्यार्थियों एवं दैनिक यात्रियों को किफायती, सुगम एवं समयबद्ध परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा।

यह सेवा न केवल जनसामान्य की आर्थिक राहत का माध्यम बनेगी, बल्कि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को भी सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

4 thoughts on “20% कम किराए पर शुरू हुई किफायती बस सेवा, अकबरपुर डिपो से मुख्यमंत्री जनता सेवा का शुभारम्भ

  1. I stumbled across 65kbet the other day. Initial impressions are good! The website is easy to use and the signup process was really quick. Here’s the link for anyone interested: 65kbet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!