Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

50 लाख से ऊपर की सभी परियोजनाओं पर प्रशासन सख़्त’ लापरवाह एजेंसियों पर बढ़ेगी पेनल्टी, तय होगी जवाबदेही!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद|अम्बेडकरनगर | 26 फरवरी 2026 अम्बेडकरनगर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ₹50 लाख से अधिक लागत (सड़कों को छोड़कर वाली निर्माणाधीन एवं पूर्ण परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा संचालित परियोजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की परियोजना-वार समीक्षा की गई तथा सभी कार्यों में अपेक्षितगति लाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।समीक्षा के दौरानउत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड,उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद,सीएनडीएस यूनिट‑44,उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ,उत्तर प्रदेश जल निगम

(नगरीय) सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे स्वास्थ्य, शिक्षा, न्याय, पुलिस, नगर विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका नियमानुसार शीघ्र हस्तांतरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। वहीं निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु स्पष्ट लक्ष्य तय करने के आदेश दिए गए।

बैठक में विशेष रूप से लंबित एवं विलंबित परियोजनाओं पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध

कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि अनावश्यक विलंब पर पेनल्टी की दर और बढ़ाई जाएगी जिन कार्यों में धनाभाव, तकनीकी स्वीकृति या प्रशासनिक अड़चन है,

उनका तत्काल समाधान कराया जाए सभी एजेंसियाँ नियमित स्थल निरीक्षण करें कार्यों की निरंतर प्रगति रिपोर्ट समय से प्रस्तुत की जाएबैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अभियंता उपस्थित रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!