Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अंबेडकर जयंती को लेकर प्रशासन अलर्ट, 13 अप्रैल को स्वच्छता अभियान – नई प्रतिमा व नई परंपरा पर रोक!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus|                          अम्बेडकरनगर। जनपद में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार 06 अप्रैल 2026 को महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सदरपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी/पूर्वी), समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 13 अप्रैल को विशेष स्वच्छता अभियानबैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने निर्देश दिए कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पूर्ण गरिमा और अनुशासन के साथ मनाई जाए।

उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को जनपद भर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सभी खंड विकास अधिकारियों, ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए कि जनपद में स्थापित सभी प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता सुनिश्चित की जाए।इसके साथ ही सभी प्रतिमा स्थलों पर शासन के निर्देशानुसार जाली एवं छतरी लगाने, परिसर की रंगाई-पुताई तथा आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

हर प्रतिमा स्थल पर बनेगी “मूर्ति सुरक्षा समिति”-जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रतिमा स्थल पर “मूर्ति सुरक्षा समिति” के गठन के निर्देश दिए। इस समिति में ग्राम प्रधान एवं चौकीदार की जिम्मेदारी तय की जाएगी।जहां आवश्यक होगा वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे तथा पंचायत भवन स्तर पर कंट्रोल रूम विकसित किया जाएगा। नई प्रतिमा स्थापना व नई परंपरा पर रोक जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की नई प्रतिमा स्थापना अथवा

नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी। केवल पारंपरिक जुलूस ही पूर्व निर्धारित मार्गों से निकाले जाएंगे। जुलूसों के शांतिपूर्ण संचालन के लिए ग्राम प्रधानों को प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।अराजक तत्वों पर सख्त निगरानी,

जीरो टॉलरेंस नीति लागू कानून-व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था से संबंधित

किसी भी सूचना को तत्काल प्रशासन और पुलिस को उपलब्ध कराया जाए। शासन की “जीरो टॉलरेंस नीति” का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरें साझा करने से बचें। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जनप्रतिनिधियों की समस्याएं भी सुनी गईं बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों द्वारा अंबेडकर जयंती से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी ने

संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि बाबा साहब की जयंती को सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सम्मान के साथ मनाएं।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!