Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर जनपद में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता – अफवाहों से बचें, पैनिक खरीद न करें:जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर | 25 मार्च 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता से अपील की है की जनपद में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर

फैली आशंकाओं को लेकर जनपदवासियों को आश्वस्त करते हुए स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है। और यह बात जिलाधिकारी ने

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा उन्होंने बताया कि जनपद में संचालित तीनों प्रमुख ऑयल कंपनियों के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 166 रिटेल आउटलेट/पेट्रोल पंप पूर्ण रूप से संचालित हैं और कहीं भी आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है।

उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि जहां जनपद में पेट्रोल की औसत दैनिक खपत लगभग 369 किलोलीटर है, वहीं वर्तमान में 850 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है।

इसी प्रकार डीजल की औसत दैनिक खपत 607 किलोलीटर के मुकाबले 1308 किलोलीटर डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। यह दर्शाता है कि जनपद में आवश्यकता से अधिक ईंधन उपलब्ध है।

उन्होंने आगे बताया कि ऑयल कंपनियों की क्रेडिट पॉलिसी के अंतर्गत अग्रिम धनराशि जमा होने पर पेट्रोल पंपों को नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही पेट्रोलियम कंपनियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

किसानों को प्राथमिकता

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से कृषक बंधुओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि कृषि कार्यों एवं फसल संबंधी आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके लिए सभी पेट्रोल पंपों पर राजस्व विभाग (लेखपाल) तथा पुलिस विभाग के कार्मिकों की तैनाती की जा रही है, जो ईंधन लेने वालों का सत्यापन कर वास्तविक जरूरतमंदों को प्राथमिकता देंगे।

कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कालाबाजारी या अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एलपीजी की भी नियमित निगरानी

जिलाधिकारी ने बताया कि एलपीजी गैस की उपलब्धता की भी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अफवाहों से बचने की अपील

जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक खरीद से बचें। उन्होंने कहा कि यह समय संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का है, इसलिए सभी नागरिक संयम बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी एस.के. पांडे, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा सहित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!