रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर | 27 मार्च 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता तथा मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (आरडी), सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ब्लॉक मिशन प्रबंधक, कन्वर्जन विभाग के अधिकारी तथा प्रत्येक विकास खंड की समूह गठन में सबसे कमजोर 20 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव उपस्थित रहे।
बैठक में जनपद की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समूह से जोड़ने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। जनपद में पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्डधारक 2.31 लाख लाभार्थियों को 31 मार्च 2027 तक समूह से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसके सापेक्ष अब तक 27 हजार लाभार्थियों को समूह से जोड़ा जा चुका है, जिनमें से 9950 लाभार्थियों की पोर्टल पर फीडिंग पूर्ण की गई है।
भियांव ब्लॉक की खराब प्रगति पर सख्त कार्रवाई
विकास खंड भियांव में फीडिंग की प्रगति अत्यंत खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी (आरडी) भियांव का वेतन रोकने तथा ब्लॉक मिशन मैनेजर भियांव को कारण बताओ नोटिस जारी
करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पंचायत सचिवों को NRLM कैडर, कोटेदार एवं पंचायत सहायकों के सहयोग से शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को समूह से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
1100 से अधिक समूहों के खाते बैंक में लंबित
बैठक में अवगत कराया गया कि 1100 से अधिक समूहों के खाते खुलने हेतु पत्रावली बैंकों में लंबित है, जिससे फीडिंग प्रभावित हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक को
निर्देशित किया कि सभी शाखा प्रबंधकों की बैठक 28 मार्च 2026 को शाम 5 बजे आयोजित कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
महिला सशक्तिकरण में अम्बेडकरनगर अव्वल
जनपद में लखपति दीदी योजना की फीडिंग 96 प्रतिशत के साथ जनपद टॉप-10 में शामिल है। वहीं NRLM डैशबोर्ड में अम्बेडकरनगर लगातार दो माह से प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
अब तक की उपलब्धियां कुल गठित समूह: 13,511
समूहों से जुड़ी महिलाएं: 1,50,465 लक्ष्य: 2.31 लाख लाभार्थियों को समूह से जोड़ना जिलाधिकारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी पात्र परिवारों को समूह से जोड़ना सुनिश्चित किया जाए।




