एडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकरनगर | 14 अगस्त 2025 “हर घर तिरंगा” अभियान 2025 के तीसरे चरण में आज अंबेडकरनगर की सड़कों पर देशभक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने जनपदवासियों के दिलों में जोश और गर्व भर दिया।
यात्रा की शुरुआत पुलिस लाइन से हुई और यह जिलाधिकारी कार्यालय होते हुए पटेल नगर तिराहा पर भव्य समापन के साथ संपन्न हुई।
तिरंगे के साथ जनसैलाब
हाथों में राष्ट्रध्वज थामे पुलिस बल, अपर पुलिस अधीक्षकगण व बड़ी संख्या में मौजूद अधिकारी-कर्मचारी, पूरे मार्ग पर गगनभेदी नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंगते रहे। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” की गूंज से अंबेडकरनगर की गलियां गूंज उठीं।
जिलाधिकारी का संदेश
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा —
“अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक राष्ट्रध्वज के सम्मान और झंडा संहिता के नियमों के प्रति जागरूक हो। हम सभी को इस स्वतंत्रता दिवस पर गर्व से अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहिए।”
उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील की कि 15 अगस्त को तिरंगे को दिल और घर दोनों में जगह दें।



