रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद – अंबेडकरनगर ! 31 मई 2025 पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती के उपलक्ष्य में महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।वॉकाथॉन के साथ हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत प्रात:काल 7 बजे “महिला सशक्तिकरण हेतु वॉकाथॉन” से हुई।
इसमें प्रमुख अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश यादव की धर्मपत्नी श्रीमती दीप्ति यादव ने प्रतिभाग किया। उनके साथ मेडिकल कॉलेज के विभिन्न संकाय सदस्य और छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।
व्याख्यान और प्रतियोगिताएं
कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी द्वारा महिलाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। इनमें महिलाओं में पोषण की भूमिका, मासिक स्वच्छता एवं महिला स्वास्थ्य,महिला
सशक्तिकरण हेतु सरकारी योजनाएं, और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित कानून शामिल थे। इसके अलावा, एमबीबीएस और नर्सिंग छात्रों ने वाद-विवाद और रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
पुरस्कार वितरण और मुख्य अतिथि का संबोधन
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कारों से अलंकृत किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता
गुप्ता ने अपने प्रभावशाली भाषण में रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन, कार्यों, और समाज में महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की सफलता में योगदान
इस कार्यक्रम की सफलता में सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष डॉ. पूनम यादव, सचिव डॉ. पंकज कुमार, और अन्य संकाय सदस्यों का विशेष योगदान रहा।