रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद – सैय्यद| अम्बेडकर नगर ! जनपद के टांडा क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा लगातार जर्जर विद्युत पोलों एवं पुराने तारों का सर्वे कर उन्हें बदलने का कार्य तेज़ी से कराया जा रहा है।
यह अभियान आमजन की सुरक्षा और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। अधिशाषी अभियंता मोहित कुमार के निर्देश पर तथा एसडीओ वीरेंद्र शुक्ला के आदेशानुसार, जेई कृष्ण कुमार
तिवारी, जेई विकास नाविक, टीजी – 2 विवेक यादव, टीजी – 2 वकार मेहंदी एवं श्री सब्बू भाई के नेतृत्व में टांडा डिविजन के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल जर्जर पोलों और क्षतिग्रस्त तारों को बदला जा रहा है।
इस क्रम में सदलघाट, रसूलपुर, नैपुरा, सकरावल पूरब, मुसहां, काजीपुरा, सिकंदराबाद, नेहरू नगर सहित अन्य मोहल्लों में निरीक्षण कर सुधार कार्य सुचारू रूप से कराया गया है, जिससे संभावित दुर्घटनाओं की आशंका काफी हद तक टल गई है।
निरीक्षण एवं कार्य के दौरान रिजवान आरिफ, मुंदर, विनय गुलशन, प्रदीप वर्मा, रिंकू तथा सुभाष पाल सहित अनेक विद्युत कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहे। जनहित में किए जा रहे इस उत्कृष्ट एवं जिम्मेदाराना
कार्य के लिए काशिफ अहमद अंसारी समाजसेवी संस्था पंख उड़ान एक उम्मीद के उपाध्यक्ष विद्युत विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।




