रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर में राज्य सरकार के 8 वर्ष और केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन लोहिया भवन सभागार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मा. प्रभारी मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सूचना एवं संस्कृति विभाग से पंजीकृत कलाकारों द्वारा लोक नृत्य, लोक गायन, और जन जागरूकता के गीतों की प्रस्तुति की गई।
विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं द्वारा शास्त्रीय नृत्य, सामूहिक नृत्य, और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष भाजपा,
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापिका प्रियंका तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सूचना/संस्कृति विभाग से पंजीकृत लोक गायक सौरभ शुक्ला
तथा छबिलाल पाल बिरहा गायक एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं द्वारा शास्त्रीय नृत्य, सामूहिक नित्य, देशभक्ति गीत सहित विभिन्न विधाओं के मनमोहन प्रस्तुतियां की गई।
इस अवसर पर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री त्र्यंबक तिवारी, जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला,
अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री मिथलेश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी अकबरपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चे तथा अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापिका प्रियंका तिवारी द्वारा किया गया। अवगत कराना है कि लोहिया भवन में आगामी 27 मार्च को भी अपराह्न 4:00 बजे से 6:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है।




Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/sv/register-person?ref=GQ1JXNRE