Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

72 ताबूत-ए-असरा का ऐतिहासिक जुलूस- शुक्रवार 14 अगस्त प्रातः 9 बजें से टांडा तहसील क्षेत्र के ग्राम अरसावां में उमड़ेगा अकीदत का सैलाब!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

उप-शीर्षक

कर्बला के 72 शहीदों की याद में निकलेगा जुलूसे अज़ा 72 ताबूत-ए-असरा शुक्रवार 14 अगस्त 2026 सुबह 9 बजे ग्राम अरसावां टांडा जनपद अम्बेडकरनगर में!

अम्बेडकर नगर|टांडा तहसील क्षेत्र के ग्राम अरसावां में कर्बला के 72 शहीदों की याद में जुलूसे अज़ा 72 ताबूत-ए-असरा का आयोजन किया जा रहा है। ग़म-ए-हुसैन और अकीदत के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अज़ादारों के शामिल होने की उम्मीद है।अंजुमन फ़ैज़े हुसैन (रजि.), अस्सावां के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले उलेमा, ज़ाकिरीन, नौहाख्वान और अंजुमनों की सहभागिता रहेगी।

विशेष कार्यक्रम

नौहाख्वानी: जनाब जीशान अली आज़मी, तक़रीर: हुज्जतुल इस्लाम मौलाना हाफ़िज़ मोहम्मद रज़ा रिज़वी,  क़िब्ला दिल्ली, मजलिस: हुज्जतुल इस्लाम मौलाना वसी हसन ख़ॉ क़िब्ला फ़ैज़ाबाद,

नौहा/सलाम: मौलाना मोहम्मद मेहदी, मौलाना अकबर रज़ा सहित अन्य, विभिन्न अंजुमनों द्वारा नौहाख्वानी और मातमी कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।आयोजन की प्रमुख जानकारी, शुक्रवार दिनांक: 14 अगस्त 2026 समय: सुबह 9:00 बजे,  स्थान: तहसील टांडा, जनपद अम्बेडकर नगर के ग्राम अरसावां में

कार्यक्रम: जुलूसे अज़ा 72 ताबूत-ए-असरा, व्यवस्था: ज़ायरीन के लिए मेडिकल कैंप की व्यवस्था भी की गई है। अंजुमन फैज़-ए- हुसैनी ग्राम अरसावां एवं कमेटी के सदस्यगण,

सैय्यद मोहम्मद हसन, मीसम, ज़ोहरक़ैन, मोहम्मद अब्बास, वज़ीर हसन, अलामदार हुसैन, की ओर से ज़ायरीन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अज़ादारी में शामिल होने की अपील की गई है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!