Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

कांवड़ यात्रा को लेकर टांडा नगर पालिका अलर्ट, चेयरमैन और ईओ ने हनुमानगढ़ी पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusमोहम्मद राशिद (सैय्यद)          अम्बेडकरनगर|श्रावण मास में कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए नगर पालिका परिषद टांडा ने सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसी क्रम में नगर पालिका परिषद टांडा की चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ एवं अधिशाषी अधिकारी प्रियंका मिश्रा ने नगर पालिका के निर्माण जेई आशीष कुमार,

जलकर जेई आशीष कुमार चौहान सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ घाघरा/सरयू नदी तट स्थित हनुमानगढ़ी पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन एवं ईओ ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, घाट एवं आसपास के क्षेत्र की व्यवस्थाओं समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने नगर पालिका की ओर से श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त एवं सुचारु रहें।

चेयरमैन शबाना नाज़ एवं ईओ प्रियंका मिश्रा ने अधिकारियों को विशेष रूप से साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि हनुमानगढ़ी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।

नगर पालिका प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने का भरोसा दिलाया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!