Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की असली आधारशिला है,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

 शिक्षा की ओर एक सशक्त कदम: अल्ट्राटेक सीमेंट ने प्राथमिक विद्यालय के 110 से अधिक बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री”

“बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत कर रहा अल्ट्राटेक, फतेहपुर कनोढा में बांटी पठन-पाठन सामग्री”

“अंबेडकर नगर | की तहसील टांडा क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर कनोढा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ 110 से भी अधिक छात्र-छात्राओं को बैग, पानी की बोतलें, कॉपियाँ, पेंसिल बॉक्स और अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री वितरित की गई।

यूनिट हेड नागेश उपाध्याय का वक्तव्य

“कार्यक्रम के दौरान यूनिट हेड नागेश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं एच आर हेड करुणा कारण तिवारी ने स्पष्ट किया कि कंपनी भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामुदायिक विकास के जरिए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।”ग्राम प्रधान, शिक्षक और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ –

“ग्राम प्रधान आज़ाद कुमार, प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश वर्मा और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना

करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। इस मौके पर मदन लाल, अमिता वर्मा, उषा वर्मा, सुरेश देवी वर्मा सहित कंपनी के अधिकारी अवधेश राय, सुदीप पाण्डेय और सनातन कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!