Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

डॉक्टर्स डे पर सड़क सुरक्षा सद्भावना कप: डॉक्टर्स इलेवन ने क्रिएटर्स चैंपियन्स को 60 रनों से हराकर जीता खिताब!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद(सैय्यद) अम्बेडकरनगर। डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘सड़क सुरक्षा सद्भावना कप’ क्रिकेट प्रतियोगिता में डॉक्टर्स इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिएटर्स चैंपियन्स —अम्बेडकरनगर को 60 रनों से पराजित कर यादगार जीत दर्ज की। खेल के माध्यम से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित यह मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा।

टॉस जीतकर क्रिएटर्स चैंपियन्स के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉक्टर्स इलेवन ने निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मात्र 10 रन के स्कोर पर दो विकेट गिर गए।इसके बाद कप्तान डॉ. जी.डी. वर्मा (16 रन) और डॉ. आमोद (28 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 32 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संभाला। डॉ. प्रमोद यादव ने 15 रन तथा डॉ. साजन देव ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 24 रनों का अहम योगदान दिया।

क्रिएटर्स चैंपियन्स की ओर से सुनील ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए। 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिएटर्स चैंपियन्स की पूरी टीम 12.5 ओवर में 70 रन पर सिमट गई।

डॉक्टर्स इलेवन के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के सामने विपक्षी बल्लेबाज टिक नहीं सके। सुनील कुमार ने 23 रन और अंगद ने तेज़ 19 रन बनाकर संघर्ष किया, —-

लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। विजेता टीम की ओर से डॉ. सिद्धांत, डॉ. सौरभ, डॉ. उत्कर्ष एवं डॉ. अनीश ने दो-दो विकेट लेकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अमित पटेल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, राजकीय महामाया मेडिकल कॉलेज, अम्बेडकरनगर ने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है।

ऐसे आयोजन समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी संदेश देते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. जे.के. वर्मा ने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं तथा सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

आयोजकों ने बताया कि आराध्या श्री फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस अभियान का उद्देश्य आगामी 21 जुलाई तक सड़क दुर्घटनाओं को शून्य करने के लक्ष्य की दिशा में लोगों को जागरूक करना है।

सभी नागरिकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करने की अपील की गई।

पुरस्कार विजेता: प्लेयर ऑफ द मैच – डॉ. साजन देव बेस्ट बल्लेबाज – डॉ. आमोद, बेस्ट गेंदबाज – डॉ. सिद्धांत, बेस्ट फाइटर अवॉर्ड – सुनील, मैच में अजय श्रीवास्तव, डॉ. एस.एम. बाकिर एवं विवेक ने अंपायर एवं कमेंटेटर की भूमिका निभाई, जबकि हिमांशु और संदीप स्कोरर रहे।

इस अवसर पर डॉ. चन्द्रभान, डॉ. विमल, प्रदीप पांडेय, डॉ. प्रवेश वर्मा, डॉ. राधे रमण सांवत, दिनेश, आलोक, विशाल सिंह यादव, रोहित, जितेन्द्र, मंगलेश, दुष्यंत, गौरव, राहुल, शिवम, अंगद, निखिल, अमन, धीरेंद्र, अनुराग, धीरज, इंद्रेश, गोलू, अमित, नंदन सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!