Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

आगामी त्योहार ईदुल अजहा को लेकर नगर पालिका टांडा के मदनी हॉल में पीस कमेटी बैठक सम्पन्न, सौहार्द व साफ-सफाई बनाए रखने की प्रशासन ने की अपील!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| टांडा | आगामी त्योहार ईदुल अजहा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकरउपजिलाधिकारी डॉ. शशिशेखर की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद टांडा के मदनी हॉल में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र के सभासदों, गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी डॉ. शशिशेखर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़, क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार सिंह तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे।अधिकारियों ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए

कि कुर्बानी खुले स्थानों पर न की जाए तथा कुर्बानी के अवशेषों को इधर-उधर न फेंका जाए। अवशेषों का निस्तारण केवल निर्धारित स्थानों पर ही किया जाए,

ताकि स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो साथ ही उपजिलाधिकारी टांडा डॉ शशिशेखर ने कहा कुर्बानी का फोटो तथा वीडियो सोशल मीडिया पर कदापि न शेयर किया जाए।

इस तरह का कार्य उचित नहीं है साथ ही उन्होंने कहा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कुर्बानी के अवशेषो को निस्तारित करने के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा गढ्ढे खुदवाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा त्योहार इस तरह से मनाया जाए

कि किसी भी समुदाय विशेष की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। साथ ही लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ ने नगर पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ईदुल अजहा के अवसर पर नगर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल आपूर्ति पूरी तरह सुचारु रखी जाए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी को देखते हुए जलापूर्ति व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है, ताकि नगरवासियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि नगर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखना नगर पालिका परिषद टांडा की प्राथमिकता है।

क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने कहा

कि जिस तरह नगरवासी वर्षों से शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाते आ रहे हैं, उसी परंपरा को कायम रखें। उन्होंने लोगों से शरारती तत्वों पर नजर रखने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। 

बैठक में मौजूद रहे लोगों ने त्योहार पर अपने अपने क्षेत्र की समस्यायो से बारी बारी से प्रशासन को अवगत कराया जिसको स्थानीय प्रशासन ने गम्भीरता से सुना और समस्या का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। 

बैठक के अंत में प्रशासन एवं नगर पालिका की ओर से सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में ईदुल अजहा मनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद टांडा की अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़, टीएस शमशाद ज़ुबैर, जलकल जेई आशीष कुमार चौहान, लिपिक जलील अहमद, लिपिक निशांत पांडे, मोहम्मद हुसैन सहित नगर पालिका के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!