रिपोर्ट News10plus| अम्बेडकरनगर। जनपद सहित जनपद की समस्त तहसीलों में शनिवार 04 अप्रैल 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ!
जनपद अम्बेडकरनगर में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ जिसमें पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया!
और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
और प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।इसी क्रम में टांडा तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी डॉ. शशि शेखर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में नवागंतुक तहसीलदार गरिमा भार्गव ने फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक शिकायत को निर्धारित समय से पहले निपटाना आवश्यक है।तहसीलदार गरिमा भार्गव ने News10plus से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया है।

तहसीलदार गरिमा भार्गव ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता फरियादियों की समस्याओं का समय से निस्तारण कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होगा,
तब तक संबंधित प्रार्थना पत्र पर प्रशासन की निगरानी बनी रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी शिकायतों का समय सीमा के भीतर निस्तारण कर फीडबैक लिया जाना अनिवार्य है। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।




