रिपोर्ट News10plus| अम्बेडकरनगर। ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच विदेश में फंसे अम्बेडकरनगर जनपद के एक युवक को सुरक्षित स्वदेश वापस लाने में जिला प्रशासन और भारत सरकार की तत्परता रंग लाई।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को प्रार्थना पत्र देकर अपने पति को ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच सुरक्षित वापस बुलाने की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल शासन को अवगत कराया।
और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।इसके बाद 28 मार्च 2026 को विदेश मंत्रालय तथा इज़राइल में मौजूद भारतीय दूतावास से संपर्क स्थापित किया गया। भारतीय दूतावास द्वारा युवक की लोकेशन ट्रेस की गई,
जो दूतावास से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद था। तत्पश्चात भारतीय दूतावास द्वारा युवक को जॉर्डन का वीज़ा जारी किया गया और सुरक्षित तरीके से उसे भारतीय दूतावास तक पहुंचाया गया।
ईरान-इज़राइल युद्ध के कारण इज़राइल का एयरपोर्ट बंद होने से युवक को बस के माध्यम से जॉर्डन भेजा गया। वहां से आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर ओमान एयरपोर्ट के रास्ते मुंबई तक यात्रा की व्यवस्था की गई।
इसके बाद युवक को मुंबई से अयोध्या तक का टिकट उपलब्ध कराया गया।युवक 02 अप्रैल 2026 को सकुशल अपने जनपद अम्बेडकरनगर स्थित घर पहुंच गया।
पति की सुरक्षित वापसी पर पत्नी और परिवार ने राहत की सांस ली तथा भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी जिला प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।




