Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

हिंदी दैनिक समाचार पत्र अर्थ व्यू के 11वें स्थापना दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, पत्रकारिता में सत्यता पर दिया गया विशेष जोर!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर। हिंदी दैनिक समाचार पत्र “अर्थ व्यू” के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र के इल्तेफातगंज रामलीला मैदान के निकट नगर पंचायत  पूर्व चेयरमैन आज़ाद अहमद के निवास स्थान के निकट 

भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अर्थ व्यू के सम्पादक एवं डायरेक्टर मोहम्मद आज़म की ओर से किया गया, जिसमें जनपद एवं अन्य जनपदों तथा लखनऊ व दिल्ली से आए कई गणमान्य अतिथियों और पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अशोक सिंह (लोकसभा प्रत्याशी) एवं थाना इब्राहिमपुर एसएचओ आशुतोष शर्मा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में सदर जमीअत उलमा/मुफ्ती कमरूद्दीन, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश शौकत अली,हाईकोर्ट अधिवक्ता एवं आम आदमी पार्टी नेता ब्रिजेश चौधरी, मया बाजार जनपद अयोध्या से पहुंचें त्रिभुवन, वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम भारती जलालपुर, –

News10plus Editor / Prime TV जिला संवाददाता एवं मासिक पत्रिका संग्राम कॉरवा के विशेष संवाददाता मोहम्मद राशिद-सैय्यद, – एबीएन न्यूज एडिटर देवेंद्र कुमार सागर, पत्रकार अशफाक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अर्थ व्यू के एडिटर अकबर अली के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके पत्रकारिता क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और उनके हौसले को बढ़ाया।

पत्रकारिता में सत्यता और जिम्मेदारी पर दिया गया संदेश

कार्यक्रम के दौरान सदर जमीअत उलमा / मुफ्ती कमरूद्दीन, ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि “खबर प्रकाशित करना ही पत्रकारिता नहीं है, बल्कि खबर की सच्चाई तक पहुंचना असली पत्रकारिता है।”उन्होंने कुरआन और रसूले अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के हवाले से कहा कि झूठी खबर फैलाना एक बड़ा गुनाह है और यदि खबर गलत साबित होती है तो इससे पत्रकार की साख प्रभावित होती है। इसलिए पत्रकारों को जिम्मेदारी और सत्यता के साथ खबर प्रकाशित करनी चाहिए।

थाना अध्यक्ष इब्राहिमपुर अशुतोष शर्मा हुए सम्मानित

इस अवसर पर थाना इब्राहिमपुर अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को पुष्पमाला पहनाकर एवं ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि

“यदि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो वह सीधे थाने पर आ सकता है, किसी पैरवी की आवश्यकता नहीं है।”

उन्होंने भरोसा दिलाया कि थाना क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति बेझिझक अपनी समस्या लेकर आए, उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों ने बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त किए और अर्थ व्यू समाचार पत्र की 11वें वर्ष की इस लम्बी यात्रा को सराहनीय बताया। साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पत्रकारिता को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजकों को बधाई दी गई।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!