रिपोर्ट News10plus Editor| अम्बेडकरनगर। जनपद में बोर्ड परीक्षाओं की शुचिता और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह से सख्त नजर आ रहा है। बीते गुरुवार को ताजा मामला

समझाने पर भी नहीं माना था डीजे संचालक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार 19 फरवरी को आलापुर थाना उपनिरीक्षक बालमुकुन्द यादव पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर रहे थे

इसी दौरान पं. रामअवध स्मारक इंटर कॉलेज, के सामने मिर्जापुर (रामनगर) में हाईस्कूल की परीक्षा चल रही थी। विद्यालय के ठीक बगल में एक व्यक्ति द्वारा मानक से कहीं अधिक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था।
ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पहले संचालक को डीजे बंद करने की हिदायत दी, लेकिन उसने आदेश को अनसुना कर दिया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक बालमुकुन्द यादव के समझाने के बावजूद जब संचालक ने मनमानी जारी रखी, तो पुलिस ने सख्त रुख अपनाया।
एम.वी. एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के कड़े निर्देशों के अनुपालन में, पुलिस ने तत्काल कदम उठाते हुए वाहन संख्या UP45 BT 4024 पर लदे डीजे सेट को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम (M.V. Act) के अंतर्गत मौके पर ही सीज़ कर दिया।
अभियुक्त का विवरण: प्रिंस यादव पुत्र राजाराम यादव (निवासी: पइतियापुर, थाना जहांगीरगंज)
कार्रवाई का समय: सुबह 10:20 बजे
सीज़ किए गए वाहन को वैकल्पिक चालक की मदद से थाना परिसर लाकर सुरक्षित खड़ा करा दिया गया है और इस संबंध में माननीय न्यायालय को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।
आमजन की परेशानी और पुलिस की चुनौती
वर्तमान में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं और साथ ही रमजान का पवित्र महीना भी शुरू हो गया है। ऐसे में घनी आबादी वाले क्षेत्रों में डीजे संचालकों द्वारा डीजे कहीं ले जाने से पहले घंटों एक ही स्थान पर फुल वायलूम में
बजाकर सेट करते हैं, जहां हम आपको बता दें ‘फुल बेस’ डीजे न केवल छात्रों की एकाग्रता भंग कर रहे हैं, बल्कि घरों में रमज़ान के महिने में अपने घरों में इबादत करने वाली महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी बड़ी मुसीबत बने हुए हैं।
डीजे संचालकों द्वारा की जा रही मनमानी से स्थानीय लोगों का मानना है कि केवल ‘समझाने’ से ऐसे मनमाने संचालकों पर लगाम नहीं कसी जा सकती। बल्कि जिस तरह से थाना आलापुर
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने अन्य डीजे संचालकों को कड़ा संदेश दिया है कि कानून का उल्लंघन करने पर रियायत नहीं दी जाएगी। ठीक उसी तरह से जनपद के
समस्त थानों की पुलिस को उन तमाम डीजे संचालकों पर पुलिस को आगे बढ़कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है’ जिससे मनमाने ढंग से संचालन करने वाले डीजे संचालकों पर लगाम लग सके।




