Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

टांडा एसआईआर अभियान में मतदाता मैपिंग की तार्किक विसंगतियों की तहसीलदार ने की सुनवाई!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर                    अम्बेडकरनगर। जनपद के टांडा नगरक्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत, टांडा तहसीलदार निखिलेश कुमार के नेतृत्व में

मोहल्ला नैपुरा स्थित टांडा विधानसभा क्षेत्र-278 के भाग संख्या 69, 70 एवं 71 से संबंधित वर्ष 2003 की मतदाता मैपिंग में पाई गई तार्किक विसंगतियों की सुनवाई की गई।

इस दौरान उन मतदाताओं की भी सुनवाई की गई, जिनकी मैपिंग वर्ष 2003 से अब तक किसी कारणवश नहीं हो पाई थी। तहसीलदार द्वारा मौके पर ही संबंधित अभिलेखों का परीक्षण कर निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से समस्याओं का समाधान कराया गया।

सुनवाई प्रक्रिया में बीएलओबशर नवाज़ अंसारी, रमाशंकर प्रजापति, श्रीमती खैरुन्निशा, फुजैल अहमद, रेहान अहमद, नदीम राजा, अशरफ, रसूल अहमद तथा शहनवाज़ द्वारा उपस्थित मतदाताओं के साथ समन्वय स्थापित कर सुनवाई को सुचारू रूप से सम्पन्न कराया गया।

नगर क्षेत्र की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था पंख उड़ान एक उम्मीद के उपाध्यक्ष काशिफ अहमद अंसारी ने तहसीलदार एवं समस्त बीएलओ कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

वहीं सभी बूथों से आए मतदाताओं ने भी अभियान को निष्पक्ष, पारदर्शी और जनहित में प्रभावी बताते हुए प्रशासन की इस पहल की खुलकर प्रशंसा की। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध की जानकारी News10plus को नगर क्षेत्र की प्रसिद्ध संस्था पंख उड़ान एक उम्मीद के उपाध्यक्ष काशिफ अहमद अंसारी ने दिया।

Click to listen highlighted text!