Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

एनटीपीसी टांडा की सामाजिक पहल — जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन पंजीकरण शिविर आयोजित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट – News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद|अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा द्वारा नैगमिक सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत, गरिमा महिला मंडल के सहयोग से आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंद नागरिकों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह पंजीकरण शिविर 23 एवं 24 फरवरी 2026 को आरोग्यम चिकित्सालय, एनटीपीसी टांडा परिसर में आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें ऑपरेशन हेतु चयनित किया जाएगा।

शिविर में चयनित मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन 25 से 27 फरवरी 2026 के मध्य महामाया मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरनगर में कराया जाएगा।इस मानवीय पहल के अंतर्गत मरीजों कोजांच, ऑपरेशन, आवश्यक परामर्श

एवं चिकित्सकीय मार्गदर्शन की समस्त सुविधाएँ पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।एनटीपीसी टांडा प्रबंधन ने क्षेत्र के सभी जरूरतमंद नागरिकों से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य सेवा अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ तथा निर्धारित तिथियों पर पंजीकरण शिविर में पहुंचकर अपनी नेत्र जांच कराएं।

कार्यक्रम विवरण➡ पंजीकरण तिथि : 23 एवं 24 फरवरी 2026➡ स्थान : आरोग्यम चिकित्सालय, एनटीपीसी टांडा➡ ऑपरेशन तिथि : 25 से 27 फरवरी 2026➡ ऑपरेशन स्थल : महामाया मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरनगर समाज के प्रति दायित्व की दिशा में एनटीपीसी टांडा का सराहनीय कदम!

Click to listen highlighted text!