रिपोर्ट-News10plus मोहम्मद राशिद| अम्बेडकरनगर ! जनपद की तहसील टांडा के लिए जनवरी माह 2026 के लिए गर्व का विषय है, उपजिलाधिकारी टांडा डॉ. शशिशेखर एवं तहसीलदार टांडा के कुशल मार्गदर्शन,सतत निगरानी एवं
यह उपलब्धि केवल एक रैंक नहीं, बल्कि यह दर्शाती है कि तहसील प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, हर शिकायत को गंभीरता से लिया गया तथा उसका निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया गया।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस माह टांडा तहसील में प्राप्त जनशिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर करते हुए, शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया गया, जिससे निस्तारण की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सकी।
शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग, संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय तथा अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका इस सफलता के प्रमुख कारण रहे।
उपजिलाधिकारी डॉ. शशिशेखर के नेतृत्व में तहसील प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
वहीं तहसीलदार टांडा के कुशल निर्देशन में फील्ड स्तर पर शिकायतों के त्वरित सत्यापन और समाधान की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया गया।
टांडा तहसील की यह उपलब्धि न केवल जनपद अम्बेडकरनगर बल्कि पूरे पूर्वांचल क्षेत्र के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है। जनता में इस उपलब्धि को लेकर विश्वास का वातावरण है और लोग प्रशासन की इस सक्रियता की सराहना कर रहे हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में भी आईजीआरएस पोर्टल सहित अन्य जनसुविधा माध्यमों पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को इसी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखा जाएगा, ताकि आम नागरिकों को न्याय, सुविधा और समाधान समय पर मिल सके।



