Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

राज्य पुरस्कार के लिए चयनित हुए हर्षित गुप्ता और सिराज अहमद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट – News10plus एडिटर|            अम्बेडकरनगर के प्रतिष्ठित विद्यालय आदर्श जनता इंटर कॉलेज, टांडा के दो स्काउट, हर्षित गुप्ता और सिराज अहमद, का चयनस्काउटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के लिए राज्य पुरस्कार हेतु किया गया है। यह उपलब्धि विद्यालय एवं जनपद दोनों के लिए गर्व का विषय है।

स्काउटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन

हर्षित गुप्ता और सिराज अहमद ने स्काउटिंग गतिविधियों में निरंतर सहभागिता करते हुए सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए जाएंगे

चयनित स्काउट को शीघ्र ही उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

बधाई देने वालों का तांता

इस सफलता पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रवीण कुमार तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल, जिला मुख्य आयुक्त डॉ. तारा वर्मा, जिला कमिश्नर (स्काउट) राजेंद्र चौधरी, जिला कमिश्नर

(गाइड) श्रीमती नीलम वर्मा, आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा के प्रधानाचार्य श्री दिनेश यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने चयनित स्काउटों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!