Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

✦ पूर्वांचल मेडिसिटी सुपर स्पेशियलिटी कैंसर केयर हॉस्पिटल का डीएम और एसपी ने फीता काट कर भव्य उद्घाटन किया ✦

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

पूर्वांचल मेडिसिटी सुपर स्पेशियलिटी कैंसर केयर हॉस्पिटल की शुरुआत को जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

रिपोर्ट – News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद| अंबेडकर नगर। जनपद वासियों एवं पूर्वांचल के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। अब उच्च गुणवत्ता वाला इलाज स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगा।रविवार, 08 फरवरी 2026 को अकबरपुर–टांडा मार्ग पर स्थित ग्राम खेतापुर में नवनिर्मित पूर्वांचल मेडिसिटी सुपर स्पेशियलिटी कैंसर केयर हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं अम्बेडकरनगर के पूर्व जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर पूर्व जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन एवं उनकी पत्नी, पूर्व सांसद रितेश पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर उर्फ साधू वर्मा, टांडा तहसील के रजिस्ट्रार सतेंद्रर कुमार यादव, प्रदीप कुमार उर्फ शंकर गुप्ता, स्वीटी इंटरप्राइजेज के सभाजीत वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।उद्घाटन के उपरांत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह हॉस्पिटल स्थानीय डॉक्टरों के प्रयास और निवेश से संचालित किया जा रहा है, जो अंबेडकरनगर एवं पूरे पूर्वांचल के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि यहां विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों की टीम सेवाएं देगी, जिससे जनपद के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी, उन्होंने यह भी कहा कि यहां पर ट्रामा सेंटर भी बनाया गया है, भविष्य में यहां ट्रॉमा सेंटर विकसित करने की योजना की पूरी तैयारी की गई है। साथ ही उन्होंने कहा यदि हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से अगर हमारे यहां स्वास्थ्य विभाग में आवेदन करें तो स्वास्थ्य सेवाओं में हॉस्पिटल को लाभ मिल सकता है, 

साथ ही उन्होंने कहा अगर समय से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और एनओसी प्राप्त होती है, तो जो भी सरकार की तरफ से क्लीयरेंस मिलता है जिला प्रशासन की ओर से भी हर संभव प्राइवेट हॉस्पिटलों को सरकार की तरफ से जो भी सेटअप आता है उसका सहयोग मिल सकता है, जिलाधिकारी ने बताया हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा हमें बताया गया की यहां कैंसर और कार्डियोलॉजिस्ट, आईसीयू, और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी।

कार्यक्रम में जिले के चर्चित चिकित्सक डॉ. आसिफ अख्तर, डॉ. ज़हीर, डॉ. नफीस,  पूर्वांचल मेडिसीटी सुपर स्पेशलिटी कैंसर केयर हॉस्पिटल के इंवेस्टर अनुराग विश्वकर्मा उर्फ गोलू, विश्वकर्मा फाउंड्री वर्क्स के प्रोपराइटर राम प्यारे विश्वकर्मा,मशहूर बुनकर पावरलूम कपड़ा व्यवसाई सकरावल निवासी क़मर रईस, कपड़ा व्यवसाई  हाजी कफ़ील अहमद अंसारी, बुनकरों की आवाज़ बुलंद करने वाले वरिष्ठ नेता इस्तियाक अहमद अंसारी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के अध्यापक नफीस अहमद,

नगर के प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसाई इस्तियाक अहमद अंसारी, कासिम अंसारी, सहित बड़ी संख्या में जनपद के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु मौजूद रहे, उक्त अवसर के बीच News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद से बातचीत में डॉ. आसिफ अख्तर ने बताया कि इस हॉस्पिटल में कैंसर, हार्ट समेत अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज कुशल एवं अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा, साथ ही उन्होंने बताया कि यह हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से लैस है।यहा अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा बढ़िया इलाज किया जाएगा,यह हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से लैस है, यहां 100 बेड उपलब्ध है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आम जनमानस में यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि यहां इलाज बहुत महंगा होगा। अंबेडकरनगर और पूर्वांचल के लोगों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और मरीजों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा, उल्लेखनीय है कि बीते गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी इसी अस्पताल परिसर मेंनिःशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया था।अब इस अस्पताल के शुभारंभ से पूर्वांचल के लोगों को लखनऊ, दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में जाकर महंगा इलाज कराने तथा लंबी दूरी की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

नोट – News10plus द्वारा प्रकाशित समाचार कांटेंट किसी कांटेंट से नकल नहीं है, न्यूज टेन प्ल्स डाट कॉम स्वतंत्र रूप से समाचार प्रकाशित करता हैं – News10plus does not copy news. – News10plus is a unique news source.
Click to listen highlighted text!