रिपोर्ट News10plus – एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद| अम्बेडकरनगर ! महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के आपात कालीन विभाग की ओटी में जश्न का माहौल महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के आपात कालीन विभाग के
ऑपरेशन थिएटर ( ओटी ) में आज उत्साह और गर्व का वातावरण देखने को मिला। अवसर था अस्थि रोग विभाग द्वारा इमरजेंसी में विगत एक वर्ष के दौरान 500 से अधिक सफल ऑपरेशन पूरे किए जाने का।
इस उपलब्धि को चिह्नित करते हुए कॉलेज परिसर में केक काटकर सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के साथ जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव की गरिमामयी उपस्थिति में
सह चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुल सक्सेना, डॉ. अमित गुप्ता, नोडल अधिकारी (आपातकालीन विभाग) डॉ. राजेश यादव, अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. जावेद अहमद, न्यूरोसर्जन डॉ. राघवेंद्र, सहायक आचार्य (अस्थि रोग ) डॉ. विवेक श्रीवास्तव,
सिस्टर इंचार्ज विजय श्री सहित विभाग के अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं तकनीकी कर्मियों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और
भविष्य में भी मरीजों को और अधिक बेहतर, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर सर्जरी कर मरीजों का जीवन बचाना किसी भी मेडिकल संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है,
और यह सफलता पूरे चिकित्सकीय दल के समर्पण का परिणाम है, उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग की ओटी में विगत एक वर्ष के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा कुल 4,630 ऑपरेशन किए गए हैं।
इनमें से 4,295 माइनर ऑपरेशन तथा 335 मेजर ऑपरेशन शामिल हैं। इन ऑपरेशनों में सर्वाधिक संख्या अस्थि रोग विभाग से संबंधित रही, जो विभाग की सक्रियता और सेवाभाव को दर्शाती है। कॉलेज प्रशासन ने इस उपलब्धि को संस्थान की प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।



