रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद| अम्बेडकर नगर। नगर पालिका परिषद टांडा में स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में युद्ध स्तर पर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

इस विशेष अभियान का नेतृत्व जलकल अभियंता/प्रभारी सफाई निरीक्षक आशीष कुमार चौहान द्वारा किया गया। उनके साथ सफाई नायक इदरीस एवं मोहम्मद सुहेल की देखरेख में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन सफाई कार्य कराया गया।

जिससे मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। इस दौरान नगर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था “पंख उड़ान एक उम्मीद” के उपाध्यक्ष काशिफ अहमद अंसारी की उपस्थिति में नेपुरा क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने पूरे मनोयोग से साफ-सफाई कार्य को अंजाम दिया। उपजिलाधिकारी न्यायिक/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नीरज कुमार गौतम ने News10plus के एडिटर से बातचीत में बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि टांडा नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना हमारा संकल्प है। उन्होंने आगे कहा कि प्रभार ग्रहण करते ही नगर पालिका परिषद टांडा के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। नगर क्षेत्र में प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में नालियों, नालों की सफाई तथा
खाली पड़ी भूमि से गंदगी हटाने का कार्य लगातार जारी है। यह स्वच्छता अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा।




Sup folks! jljl533 looks legit enough. Have a gander at jljl533