रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद| अम्बेडकरनगर। टांडा नगर क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ रहे बंदरों के आतंक को लेकर नगरवासियों की शिकायतों पर नगर पालिका परिषद टांडा ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया
शनिवार 10 जनवरी 2026 को बंदर पकड़ने वाली टीम को पुनः बुलाया गया, जिसके तहत लगभग 80 बंदरों को पिंजरे में रेस्क्यू किया गया।
नगर पालिका परिषद टांडा के कर्मचारी एवं सफाई नायक मोहम्मद अहमद और मोहम्मद हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि
इस अभियान में करीब 300 बंदरों को पकड़ने का लक्ष्य रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर यह संख्या और भी बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल शनिवार को पकड़े गए
80 🐒 बंदरों को नगर पालिका परिषद टांडा के प्रांगण में पिंजरों में सुरक्षित रखा गया, जिन्हें जनपद गोंडा के जंगलों में छोड़ने के लिए रवाना किया जाएगा।
वहीं रविवार से पुनः बंदर पकड़ने का अभियान तेज़ी के साथ शुरू किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ एवं उपजिलाधिकारी न्यायिक/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नीरज कुमार गौतम ने
नगरवासियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से यह अभियान शुरू करवाया। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की नगर क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। नगरवासियों का कहना है,
कि बंदरों के आतंक के कारण उनके बच्चों ने घरों की छतों पर जाना बंद कर दिया था,कपड़े सुखाना तक मुश्किल हो गया था,घरों के दरवाज़े-खिड़कियां बंद रखनी पड़ रही थीं, आए दिन बंदरों के काटने से लोग घायल हो रहे थे।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इस अभियान से कुछ दिनों के लिए ही सही, लेकिन राहत जरूर मिलेगी। वहीं कुछ नागरिकों का कहना है कि यदि नगर पालिका प्रशासन
लगातार कई दिनों तक हजारों की संख्या में बंदरों का रेस्क्यू कर जंगलों में छोड़े, तो आने वाले दो से चार वर्षों तक स्थायी राहत मिल सकती है।
बहरहाल, नगर पालिका प्रशासन ने एक बार फिर आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए बंदर पकड़ने के लिए टीम तैनात कर दी है, जिससे नगरवासियों में राहत की उम्मीद जगी है।




Looking for a reliable Sv388 link? Sv388link seems legit. Got me where I needed to go without any hassle. If you need it, here it is: sv388link