रिपोर्ट: News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद सैय्यद| अम्बेडकरनगर|सोमवार 13 अप्रैल 2026 – अम्बेडकरनगर जनपद की नवागंतुक पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने आज सोमवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार
महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और घटित घटनाओं के त्वरित व सफल अनावरण पर विशेष फोकस किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनता और मीडिया से बेहतर संवाद स्थापित करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि जनपदवासियों को भयमुक्त वातावरण मिल सके।
राजस्व विवादों पर संयुक्त कार्रवाई होगी
राजस्व विवाद से संबंधित प्रश्न पर एसपी प्राची सिंह ने स्पष्ट किया कि भूमि विवादों के समाधान के लिए राजस्व विभाग के साथ समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर लेखपाल एवं संबंधित राजस्व अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम बनाकर विवादों का समाधान कराया जाएगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि भूमि विवादों में पुलिस का सीधा हस्तक्षेप सीमित और नियमानुसार रहेगा, राजस्व विभाग की टीम के साथ जॉइंट निरीक्षण और रिपोर्ट तैयार होगी
विवाद की प्रकृति के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी प्राथमिकता रहेगी कि जमीनी विवादों का त्वरित और शांतिपूर्ण निस्तारण हो।






