रिपोर्ट News10plus| अम्बेडकरनगर|टांडा मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, टांडा द्वारा अपने सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है,

जारी सूचना के अनुसार, दिनांक 03 अप्रैल 2026 को शाम 5:00 बजे से 04 अप्रैल 2026 को सुबह 9:00 बजे तक निम्न सेवाएं प्रभावित रहेंगी –
ऑनलाइन बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज,बिल जनरेशन, भार वृद्धि (लोड बढ़ाने) से संबंधित सेवाएं
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि इस निर्धारित अवधि के दौरान होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूर्ण कर लें।
इसके अतिरिक्त, विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस अवधि में केवल ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेंगी, विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी।
सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने से संबंधित किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।
किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग के अधिशाषी अभियंता मोहित कुमार, एवं
मुबारकपुर उपकेंद्र अवर अभियंता संजय कुमार यादव, ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।




